फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Municipal employees are throwing garbage near the temple, people are furious

मंदिर के पास पालिका कर्मचारी डाल रहे कूड़ा, लोगों में रोष

Wed, 15 Dec 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Municipal employees are throwing garbage near the temple, people are furious
मंदिर के पास पालिका कर्मचारी डाल रहे कूड़ा, लोगों में रोष
विज्ञापन

कांधला। रेलवे रोड पूर्वी यमुना नहर स्थित मनकामेश्वर महादेव दुर्गा मंदिर के सामने कूड़े के ढेर को लेकर लोगों में रोष है। लोगों ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है।
कस्बे के रेलवे रोड पूर्वी यमुना नहर पटरी के समीप मनकामेश्वर महादेव दुर्गा मंदिर स्थित है। महाभारत कालीन यह मंदिर दूरदराज तक प्रसिद्ध है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग पूजा करने के लिए यहां पहुंचते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिन से मंदिर के सामने पूर्वी यमुना नहर पटरी पर पालिका कर्मचारी कूड़ा डाल रहे हैं। शिकायत के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। तरुण अग्रवाल ने बताया कि पालिका प्रशासन के पास कूड़ा डालने के लिए गंगेरू मार्ग पर लाखों रुपये खर्च करके डंपिंग ग्राउंड बनाया है। फिर भी धार्मिक स्थल के समीप कूड़ा डाला जा रहा है।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के पदाधिकारी सचिन गोयल कहते हैं कि मंदिर परिसर के सामने गंदगी का ढेर लगने से लोगों में रोष है। पालिका प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, कुछ समय के लिए रोक लगी, फिर वहीं कूड़ा डालना शुरू कर दिया। अब अगर मामले में कार्रवाई न हुई तो मंदिर कमेटी लोगों के सहयोग से आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेश वर्मा ने बताया कि मंदिर की प्रसिद्धि होने के कारण यहां पर भक्तों का आवागमन अधिक लगा रहता है। मंदिर के सामने या आस पास गंदगी होना सही नहीं है। इस पर प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए।

ब्रिजेश वर्मा ने बताया कि पालिका को कई बार लिखित व मौखिक शिकायत की जा चुकी है लेकिन समाधान नहीं हुआ। डीएम को इसमें संज्ञान लेना चाहिए।
भीम सैनी ने कहा कि पूूर्वी यमुना नहर के किनारे स्थित इस मंदिर में भक्तों की भीड़ रहती है। यमुना नहर में भी गंगा का पानी आ रहा है। यहां सफाई रहनी चाहिए ।
मामले में पालिका प्रशासन की ओर से लिपिक अकरम ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला है। जल्दी ही यहां साफ सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed