फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Municipal elections: 17 seats will be divided between RLD and allies

नगर निकाय चुनाव: रालोद व सहयोगी दलों में 17 को होगा सीटों का बंटवारा

Fri, 16 Dec 2022 06:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections: 17 seats will be divided between RLD and allies
नगर निकाय चुनाव : रालोद व सहयोगी दलों में 17 को होगा सीटों का बंटवारा
विज्ञापन

शामली। निकाय चुनाव को लेकर रालोद व सहयोगी दलों के बीच सीटों का बंटवारा 17 दिसंबर को दिल्ली में रालोद, सपा व आजाद समाज पार्टी की समन्वय समिति की संयुक्त बैठक में होगा। जिसमें तय किया जाएगा कि रालोद, सपा और आजाद समाज पार्टी कितनी सीटों पर निकाय का चुनाव लड़ेगी। समझा जा रहा है कि शामली जिले में रालोद को पांच, सपा को तीन और आजाद समाज पार्टी को एक या दो सीट मिलने की संभावना है।
रालोद की समन्वय समिति की दिल्ली में हुई बैठक में नगर निकाय चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया कि रालोद नगर निकाय चुनाव में कितनी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ सकती है। सहयोगी दल सपा और आजाद समाज पार्टी को नगर निकाय चुनाव की कितनी सीट दी जाएं इस पर चर्चा की गई। बैठक में रालोद गठबंधन के सहयोगी दलों के समन्वय समिति के पदाधिकारियों की बैठक निकाय चुनाव को लेकर आगामी 17 दिसंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

रालोद हस्तिनापुर प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. योगेंद्र चेयरमैन ने बताया कि 17 दिसंबर को दिल्ली में गठबंधन के सहयोगी दलों की बैठक में निकाय चुनाव की सीटों के बंटवारे पर चर्चा की जाएगी। रालोद शामली जिले में शामली, गढ़ीपुख्ता, जलालाबाद, कांधला, ऊन और बनत, सपा कैराना, एलम और थानाभवन पर दावेदारी कर रही है। मुजफ्फरनगर जिले में सपा पुरकाजी, मीरापुर, जानसठ, चरथावल, रालोद मुजफ्फरनगर, खतौली, शाहपुर, सिसौली, भोकरहेड़ी बागपत और बड़ौत में मजबूती से चुनाव लड़ने की दावेदारी कर रही है। मुजफ्फरनगर जिले की बुढ़ाना नगर पंचायत की सीटों पर सपा और रालोद दावेदारी सयुंक्त रुप से कर रहा है। जिसका निर्णय आगामी 17 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामूहिक बैठक में सीटों का होगा बंटवारा
शामली। सपा के स्थानीय निकाय चुनाव समन्वय समिति के सदस्य और सपा के वरिष्ठ नेता प्रो. सुधीर पंवार ने बताया कि स्थानीय निकाय चुनावों मे समाजवादी पार्टी सहयोगी दलों के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरेगी। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा आरक्षण के संबंध में निर्णय आने के बाद ही चुनावी तस्वीर स्पष्ट होगी। समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी चुनावी तैयारी कर रहे हैं। जिला संगठन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा गठित समिति प्रत्येक सीट उम्मीदवारों की समीक्षा कर रही है। दावेदारों की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंपी जाएगी। सहयोगी दलों के साथ अभी तक सीटों के बंटवारे पर कोई अधिकृत चर्चा नहीं हुई है, शीघ्र ही सामूहिक मीटिंग बुलाकर चुनावी रणनीति तैयार कर ली जाएगी।

20 दिसंबर के बाद भाजपा के पैनल में लखनऊ जाएंगे नाम
शामली। भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने बताया कि होने वाले नगर निकाय चुनाव के दावेदारों के नाम भाजपा पैनल में आगामी 20 दिसंबर के उच्च न्यायालय के फैसले के बाद भाजपा लखनऊ हाईकमान को सौंपेंगी। नगर निकायों चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के बाद भाजपा अपने दावेदारों की सूची जारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed