फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Municipal chairman got the cemetery cleaned

Shamli News: पालिका चेयरमैन ने कब्रिस्तान में कराई सफाई

Mon, 19 Jun 2023 06:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 06:37 PM IST
विज्ञापन
Municipal chairman got the cemetery cleaned
फोटो
विज्ञापन

कैराना। नगर पालिका चेयरमैन के निर्देश पर टीम ने कब्रिस्तान में विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कूड़ा-करकट हटाया गया।
सोमवार को नगर के दर्जनों लोगों ने नगरपालिका चेयरमैन शमशाद अहमद अंसारी से मुलाकात करते हुए बताया कि कांधला रोड स्थित छिपियान कब्रिस्तान में पिछले काफी समय से सफाई नहीं हुई है, जिस कारण बड़ी-बड़ी घास उग गई है। ऐसे में लोगों को अपने पूर्वजों की कब्रों पर जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस पर चेयरमैन ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने नगरपालिका की टीम को निर्देशित किया, जिसके बाद जेसीबी मशीन के साथ टीम मौके पर पहुंची। वहां चेयरमैन के पुत्र उमर अंसारी पहलवान की मौजूदगी में विशेष सफाई अभियान चलवाया गया। बताया जा रहा है कि इस कब्रिस्तान की कुछ भूमि पर अवैध कब्जा भी किया गया है। हालांकि, यह मामला कोर्ट में विचाराधीन बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed