फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mukim gang shooter Mehtab Kana produced in Jaipur jail

Shamli News: जयपुर जेल में बंद मुकीम गिरोह के शूटर मेहताब काना की कोर्ट में पेशी

Wed, 28 Jun 2023 06:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 28 Jun 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
Mukim gang shooter Mehtab Kana produced in Jaipur jail
- 12 नवंबर 2014 को खुरगान के काॅलेज में वॉलीबाल खेलते समय तालिब उर्फ कल्लू की हुई थी हत्या
विज्ञापन

- मुकीम गिरोह के 10 बदमाशों के विरुद्ध दर्ज कराई थी रिपोर्ट, मुकीम काला और साबिर जंधेड़ी की हो चुकी है मौत

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। 2014 में खुरगान में तालिब उर्फ कल्लू की हत्या के मुकदमे में मुकीम गिरोह के बदमाश मेहताब काना की कोर्ट में पेशी कराई गई। मेहताब काना राजस्थान की जयपुर जेल में बंद है।

12 नवम्बर 2014 की शाम गांव खुरगान में काॅलेज में वॉलीबाल खेलते समय तालिब उर्फ कल्लू की गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई थी। मृतक तालिब के भाई फुरकान ने मुकीम काला और मेहताब काना सहित उसके गिरोह के 10 बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकीम काला की चित्रकूट जेल में गैंगवार के दौरान हत्या हो गई थी, जबकि साबिर जंधेड़ी को दो जनवरी 2018 को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था।
विज्ञापन

मुठभेड़ में पुलिस का एक सिपाही अंकित तोमर भी शहीद हो गया था। मुकदमे की सुनवाई जनपद न्यायालय में चल रही है। इसके अलावा मेहताब काना पर 2016 में हत्या के प्रयास का मुकदमा भी दर्ज है। बुधवार को दोनों ही मामलों में मेहताब काना की तारीख थी। सुबह जयपुर जेल से बंदी रक्षक मेहताब काना को बस में लेकर कैराना कोर्ट पहुंचे। कोर्ट में पेशी के बाद जयपुर पुलिस मेहताब काना को बस द्वारा वापस जयपुर जेल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed