{"_id":"62055f0355a4791c7e7b9d49","slug":"mriganka-and-iqra-claimed-victory-after-voting-shamli-news-mrt5765522113","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election: पश्चिमी यूपी की हॉट सीट कैराना पर बड़ा मुकाबला, भाजपा प्रत्याशी मृगांका और नाहिद हसन की बहन ने किया अपनी-अपनी जीत दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election: पश्चिमी यूपी की हॉट सीट कैराना पर बड़ा मुकाबला, भाजपा प्रत्याशी मृगांका और नाहिद हसन की बहन ने किया अपनी-अपनी जीत दावा
Fri, 11 Feb 2022 03:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 03:32 PM IST
सार
पश्चिमी यूपी की हॉट सीट कैराना से भाजपा और गठबंधन प्रत्याशी ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।वहीं भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह अपनी जीत के लिए 100 प्रतिशत आश्वस्त हैं। पढ़िए गठबंधन प्रत्याशी का क्या कहना है।
विज्ञापन
मृगांका सिंह और इकरा हसन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने के बाद भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।
विज्ञापन
गुरुवार को हॉट सीट कैराना पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया था। वहीं सुबह करीब 11 बजे भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह ने पब्लिक इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 296 पर अपना वोट डाला। जिसके बाद मृगांका सिंह ने कहा कि जनता ने विकास और समृद्धि के लिए वोट किया है। कानून व्यवस्था जो पिछले पांच साल से बनी हुई है। उसी कानून व्यवस्था से जनता खुश है। वहीं उन्होंने कहा कि वह अपनी जीत के लिए 100 प्रतिशत आश्वस्त हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हिजाब पर मचा घमासान: पीएम मोदी बोले- मुस्लिम महिलाओं को बरगला रहे ये लोग, पढ़िए भाषण की बड़ी बातें
विज्ञापन
दूसरी ओर सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी नाहिद हसन की छोटी बहन इकरा हसन ने जैन धर्मशाला के बूथ संख्या 281 पर मतदान किया। मतदान करने के बाद इकरा हसन ने कहा कि कैराना में बीजेपी ध्रुवीकरण करने की हमेशा कोशिश करती है। चुनाव का समय हमारे लिए चुनौती भरा रहा, लेकिन अब जनता ने फैसला कर दिया है। चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग किया गया। जिसका जवाब जनता ने दे दिया है।
यह भी पढ़ें: UP Election 2022 Phase-1 Voting: परिवार संग वोट डालने पहुंचे प्रत्याशी, तस्वीरों में देखें ये बड़े-बड़े चेहरे