फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   MP reached door to door to give information about CAAA in Malendi village

मालेंडी गांव में सीएएए की जानकारी देने डोर टू डोर पहुंचे सांसद

Thu, 30 Jan 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
MP reached door to door to give information about CAAA in Malendi village
गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव मालेडी में नागरिकता संशोधन बिल के बारे में ग्रामीणो को जानकारी देते क? - फोटो : SHAMLI
मालेंडी गांव में सीएएए की जानकारी देने डोर टू डोर पहुंचे सांसद
विज्ञापन

शामली, गढ़ीपुख्ता। कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने मालेंडी गांव में भाजपा के विशेष जन जागरण अभियान के तहत बैठक आयोजित करके नागरिकता संशोधन कानून के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के संबंध मेें कोई भी भ्रमित न रहे।

बृहस्पतिवार को मालेंडी गांव में कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि नागरिक संशोधन कानून से भारत में रह रहे किसी भी व्यक्ति को कोई भी परेशानी नहीं होगी। अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश से जो भी हिंदू, बौद्ध, पारसी, जैन धर्मों के लोग भारत आए हैं उनको नागरिकता दी जाने का प्रावधान है। पाक में हिंदू, पारसी, बौध, जैन आदि धर्मों के लोगों को सताया जा रहा है। इसलिए उन्हें भारत में रहने की नागरिकता दी जा रही है। सांसद ने घर घर जाकर नागरिकता संशोधन बिल के पक्ष में फार्म भरवाए। इस दौरान भाजपा प्रकोष्ठ के नेता शिव कुमार पाठक, भूपेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र तोमर, अभय तोमर, ग्राम प्रधान अश्विनी कुमार, शामली गन्ना समिति के चेयरमेन मनोज पंवार, सुभाष, नंदू राणा, योगेश शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूूूू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed