फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Motorized tricycle presented to 59 differently abled

59 दिव्यांगों को भेंट की मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

Sat, 01 Jan 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Motorized tricycle presented to 59 differently abled
शामली विकास भवन परिसर में मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरण कार्यक्रम में दिव्यांगों को माला पहनाकर - फोटो : SHAMLI
थानाभवन/शामली। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन नगर पंचायत कार्यालय में दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल और हेलमेट का उपहार दिया।
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि केंद्र सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत 42 हजार रुपये की लागत से तैयार हुई मोटराइज्ड ट्राई साइकिल और हेलमेट 59 दिव्यांगों के आवेदन चयनित हुए। जिसमें 25 हजार केंद्र सरकार और 17 हजार रुपये विधायक निधि से उपलब्ध कराए गए हैं।
गन्ना मंत्री ने कहा कि सरकार हमेशा देश के हर वर्ग के लोगों के लिए काम करती रहेगी। प्रदेश-केंद्र सरकार ने दिव्यांगों को भी आम व्यक्ति की तरह ही समानता का दर्जा देकर उनके लिए भी योजना लागू की हैं। यह छोटा सा उपहार आपके जीवन को थोड़ा सा सरल बना देगा। उन्होंने दिव्यांगों की समस्याएं भी सुनीं। योजना से वंचित पात्रों को मोटर ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उधर, शामली के विकास भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरण किया। 50 दिव्यांग भाई-बहनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल दी गई। विधायक ने कहा कि मोटराइज्ड ट्राई साइकिल आपके जीवन में सुलभता लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed