फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Motivated to empower girl students

छात्राओं के सशक्त बनने के लिए किया प्रेरित

Thu, 19 May 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Motivated to empower girl students
शामली। श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली में महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत छात्राओं के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। छात्राओं को सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित सेमिनार में थाना आदर्श मंडी से आये उपनिरीक्षक भूदेव त्यागी ने बताया कि प्रदेश सरकार की और से महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए महिला सशक्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिससे सभी महिलाएं और बालिकाएं सुरक्षित रहे। महिलाओं और छात्राओं के साथ छेड़खानी या किसी के द्वारा परेशान किए जाने जैसी घटनाओं को रोकने और महिलाओं को निडर बनाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मी अंजलि ने छात्राओं से कहा कि वे जागरूकता का परिचय देते हुए बिना किसी संकोच के अपनी परेशानी पुलिस को बताएं। किसी भी छात्रा को कोई परेशानी या समस्या है तो वह पुलिस तक अपनी बात पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं को वूमेन पॉवर लाइन डायल 1090 और आपातकालीन डायल 112 के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने कहा कि छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। संचालन छवि शर्मा ने किया। मौके पर लक्ष्मी गर्ग, संजना गर्ग, उमा देवी, सीमा शर्मा, नीतू अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed