{"_id":"626c350ab30c0b341677f6f0","slug":"mother-son-arrested-for-attacking-woman-with-acid-and-son-with-knife-shamli-news-mrt586605253","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर तेजाब और बेटे पर चाकू से हमला करने के आरोपी मां बेटे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पर तेजाब और बेटे पर चाकू से हमला करने के आरोपी मां बेटे गिरफ्तार
विज्ञापन
कैराना। युवक पर चाकू से हमला और उसकी मां पर तेजाब डालने के मामले में पुलिस ने आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
बृहस्पतिवार को कैराना से अपने गांव पावटी कलां लौटते समय नाहिद हसन कॉलोनी के पास मोहसिन के ऊपर कार सवार आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया था। उसकी मां सबीना के ऊपर तेजाब डाल दिया था। इसके बाद आरोपी फरार हो गए थे। आसपास के लोगों ने घायल मां बेटे को सरकारी अस्पताल पहुंचाया था। जहां से तेजाब से झुलसी सबीना को हायर सेंटर रेफर कर दिया था। मोहसिन का अपनी पत्नी व ससुराल वालो से कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। बाद में पुलिस ने मोहसीन की तहरीर पर उसके साले जाबिर, सास फरजाना, नौशाद और एक अज्ञात निवासी मोहल्ला मुगलपुरा नई बस्ती बागपत के रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि मामले में आरोपी जाबिर और उसकी मां फरजाना को गिरफ्तार करके चालान कर दिया। आरोपी जाबिर के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया।
कोतवाली में आरोपी महिला की तबीयत बिगड़ी
शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस द्वारा तेजाब कांड में गिरफ्तार की गई आरोपी महिला फरजाना की अचानक तबियत बिगड़ गई। इस दौरान फरजाना बेहोश होकर गिर पड़ी। जिससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। महिला पुलिसकर्मी फरजाना को गाड़ी में डालकर सरकारी अस्पताल ले गई। अस्पताल में उपचार करने के बाद फरजाना की तबीयत में सुधार हुआ। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर दिया।