फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mother gathered courage and stopped her teenage daughter's marriage.

Shamli News: मां ने हिम्मत जुटाई, किशोरी बेटी का विवाह रुकवाया

Sat, 04 Apr 2026 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 04 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Mother gathered courage and stopped her teenage daughter's marriage.
शामली। कस्बा झिंझाना के एक मोहल्ले निवासी परिजनों ने 14 वर्षीय किशोरी का रिश्ता तय कर दिया था। पांच अप्रैल को बरात आनी थी, लेकिन मां व किशोरी इस विवाह के खिलाफ थे। किशोरी की मां ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर शिकायत की। बाल कल्याण समिति की टीम ने पहुंचकर परिजनों को समझाकर किशोरी का विवाह रुकवाया।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह और जिला प्रोबेशन अधिकारी मुशफेकीन ने बताया कि कस्बा झिंझाना में मुस्लिम परिवार की 14 वर्षीय किशोरी का विवाह उसके ताऊ द्वारा जबरन किया जा रहा था। पांच अप्रैल को बरात का आना तय किया गया था। किशोरी की मां ने हिम्मत जुटाकर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर किशोरी का विवाह जबरन किए जाने की सूचना दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बाल कल्याण समिति की टीम से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अजरा खान, सुपरवाइजर भारती तथा केस वर्कर कोमल झिंझाना थाना पुलिस के साथ किशोरी के घर पहुंची और परिजनों से वार्ता की। टीम ने परिजनों को समझाया गया कि कम उम्र में नाबालिग का विवाह करना दंडनीय अपराध है। इसमें सजा व जुर्माना दोनों का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजन मान गए और किशोरी का विवाह रुकवाने की कार्रवाई पूरी की गई। उन्होंने बताया कि किशोरी कक्षा दो तक पढ़ी है। इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। टीम की तरफ से किशोरी को विद्यालय में प्रवेश दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed