फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mother and son on bike killed in road accident

Shamli News: सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत

Wed, 22 Jul 2026 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 22 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Mother and son on bike killed in road accident
बलवा चौराहे के पास सड़क हादसे में घायल वंश और वंशिका। संवाद
शामली। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शहर कोतवाली क्षेत्र के बलवा चौराहे पर मंगलवार को तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला रितु और उसके तीन वर्षीय बेटे प्रियांशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति चीनू और दो बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से भाग गया।
विज्ञापन

गांव जलालपुर निवासी चीनू मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे अपनी पत्नी रितु (27), तीन वर्षीय बेटे प्रियांशु, चार वर्षीय बेटे वंश और दो वर्षीय बेटी वंशिका के साथ बाइक से बड़ौत क्षेत्र के गांव वाजिदपुर स्थित अपने मामा के यहां से लौट रहे थे। जैसे ही वह बलवा चौराहे के पास पहुंचे, पीछे से तेज गति से आए पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि रितु और मासूम प्रियांशु सड़क पर गिर पड़े और वाहन की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चीनू, वंश और वंशिका घायल हो गए। हादसे के बाद मौके लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रितु और मासूम प्रियांशु की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करता है चीनू : ग्रामीणों ने बताया कि चीनू खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसकी शादी करीब आठ वर्ष पहले रितु से हुई थी। दंपती के चार बच्चे थे। हादसे में प्रियांशु की मौत के बाद अब परिवार में बेटी सृष्टि, बेटा वंश और बेटी वंशिका हैं। एक ही हादसे में पत्नी और बेटे को खोने से चीनू और उसका परिवार सदमे में है।

बलवा चौराहे के पास सड़क हादसे में घायल वंश और वंशिका। संवाद

बलवा चौराहे के पास सड़क हादसे में घायल वंश और वंशिका। संवाद

बलवा चौराहे के पास सड़क हादसे में घायल वंश और वंशिका। संवाद

बलवा चौराहे के पास सड़क हादसे में घायल वंश और वंशिका। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed