फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Most objections to Thana Bhawan and Un Block

थानाभवन और ऊन ब्लॉक में सबसे ज्यादा आपित्तयां

Mon, 22 Mar 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Most objections to Thana Bhawan and Un Block
थानाभवन और ऊन ब्लॉक में सबसे ज्यादा आपत्तियां
विज्ञापन

शामली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण को लेकर सोमवार को 66 आपत्तियां दाखिल हुईं। इनमें सबसे ज्यादा आपत्तियां थानाभवन और ऊन ब्लॉक की हैं। मंगलवार को आपत्ति दाखिल करने का अंतिम दिन है। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण कर 26 मार्च को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

पंचायत चुनाव के आरक्षण को लेकर आपत्ति दाखिल करने का सोमवार को दूसरा दिन था। पहले दिन रविवार को तीन आपत्तियां दाखिल हुईं थीं, जबकि सोमवार को कुल 66 आपत्तियां दर्ज हुईं। सबसे ज्यादा थानाभवन और ऊन ब्लॉक में 24-24 आपत्तियां दाखिल हुईं हैं। कांधला ब्लॉक में तीन तथा शामली ब्लॉक में 14 आपत्तियां दर्ज हुईं हैं। कैराना ब्लॉक के लिए केवल एक ही आपत्ति दाखिल हुई। ज्यादातर आपत्तियां ग्राम प्रधान पदों के लिए हैं। जिला पंचायत सदस्य के लिए दो और बीडीसी के लिए केवल एक आपत्ति दाखिल हुई है। डीपीआरओ आलोक शर्मा ने बताया कि मंगलवार को आपत्तियां दाखिल करने का अंतिम दिन है। 24 मार्च को सभी आपत्तियां डीपीआरओ कार्यालय पर एकत्रित की जाएंगी। 26 मार्च को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed