फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Most complaints regarding fluctuations in sugarcane acreage

Shamli News: गन्ना रकबा घटने-बढ़ने की सबसे ज्यादा शिकायतें

Sat, 26 Sep 2026 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 26 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Most complaints regarding fluctuations in sugarcane acreage
शामली। जिले की शामली, ऊन और थानाभवन सहकारी गन्ना समितियों में आयोजित दस दिवसीय समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन मेले शुक्रवार को समाप्त हो गए। मेले के दौरान गन्ने से संबंधित कुल 681 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें सबसे अधिक 244 शिकायतें गन्ने का रकबा घटने-बढ़ने से संबंधित थीं। इसके अलावा जमीन से जुड़ी 136 और बोगी, ट्रैक्टर-ट्रॉली व ट्रक के वाहन बदलने से संबंधित 31 शिकायतें प्राप्त हुईं।
विज्ञापन

शुक्रवार को शामली गन्ना सहकारी समिति परिसर में मेले के समापन पर ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक प्रेमनारायण शुक्ला ने बताया कि दस दिवसीय मेले में गन्ने से संबंधित 681 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 244 शिकायतें गन्ने का रकबा घटने-बढ़ने, 136 जमीन तथा 31 शिकायतें बोगी, ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक के वाहन बदलने से संबंधित थीं।
विज्ञापन



गन्ने के ब्याज भुगतान को लेकर किसानों का धरना 19वें दिन जारी
शामली। गन्ने के ब्याज के भुगतान की मांग को लेकर किसान एकता संघर्ष समिति का गन्ना सहकारी समिति परिसर में चल रहा बेमियादी धरना शुक्रवार को 19वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने 30 सितंबर को शामली में प्रस्तावित पंचायत को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए परमवीर शास्त्री ने कहा कि चीनी मिलों से पिछले 30 वर्षों के गन्ना भुगतान के ब्याज की रकम मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरने में कर्मवीर देशवाल, श्योरान प्रधान भैंसवाल, हरेंद्र ठाकुर, वीरेंद्र मलिक, देवदत्त शर्मा, अजय कुमार कैराना, सुभाष शर्मा, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed