फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Morning rain, sunshine in the afternoon

बारिश से गर्मी से मिली राहत, गन्ने की कटाई-छिलाई का काम बाधित

Sun, 07 Jun 2020 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Morning rain, sunshine in the afternoon
शामली बरसात में गुजरते वाहन - फोटो : SHAMLI
सुबह हुई बारिश, दोपहर में खिली धूप
विज्ञापन

शामली/कैराना। जनपद में रविवार सुबह हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। दोपहर में तेज धूप खिलने से मौसम फिर से गर्म हो गया, लेकिन शाम को फिर से मौसम ठंडा हो गया। आसमान में बादल छाए रहने से मौसम धुंधला बना रहा। किसानों का कहना है कि बारिश से फसलों को लाभ मिला है, हालांकि गन्ने की छिलाई और कटाई का काम बाधित हो जाएगा।

रविवार सुबह करीब सात बजे आसमान में काले बादल छा गए। ठंडी हवा चलने लगी। उस समय मौसम को देखकर लगा कि तेज बारिश होने वाली है, लेकिन उस समय बारिश नहीं हुई और हल्की धूप खिल गई। इसके बाद साढ़े दस बजे फिर से आसमान में बादल छा गए और कुछ ही देर में बरसना शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे से अधिक समय तक तेज बारिश के बाद करीब एक घंटा तक बूंदाबांदी होती रही। बारिश होने से मौसम सुहाना बना रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली। दोपहर में तेज धूप खिलने से फिर से मौसम गरम होना शुरू हो गया। हालांकि शाम होने पर बादल छाने से फिर से लोगों को गर्मी से राहत मिली। उधर, गांव टिटौली निवासी राजीव शास्त्री ने बताया कि बारिश से ज्वार, गन्ना सहित सभी फसलों को लाभ मिला है, लेकिन इस समय शामली चीनी मिल का पेराई सत्र अंतिम चरण में है। किसान जल्दी से जल्दी गन्ने की कटाई कर मिल को गन्ना सप्लाई करने में लगा है। ऐसे समय में बारिश होने से गन्ने की कटाई व छिलाई बाधित हो गई है। कैराना में रविवार सुबह 8 बजे से ही आसमान में बादल दिखाई देने शुरू हो गए थे। इस दौरान ठंडी हवाएं चल रही थंी। सुबह 10 बजे से क्षेत्र में जमकर बारिश शुरू हो गई। ठंडी हवाओं व बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। दो घंटे की बारिश के बाद दोपहर करीब 12 बजे आसमान साफ हो गया तथा धूप खिल गई।

कैराना में आसमान में छाये बदरा

कैराना में आसमान में छाये बदरा- फोटो : SHAMLI

कैराना में आसमान में छाये बदरा

कैराना में आसमान में छाये बदरा- फोटो : SHAMLI

ामली माजरा रोड पर बरसात से सडक पर भरा पानी

ामली माजरा रोड पर बरसात से सडक पर भरा पानी- फोटो : SHAMLI

शामली माजरा रोड पर भरे पानी के बीच से गुजरती महिलाऐ

शामली माजरा रोड पर भरे पानी के बीच से गुजरती महिलाऐ- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed