{"_id":"602ac5e08ebc3ee920453b4c","slug":"more-than-two-lakh-will-get-safety-cover-shamli-news-mrt5255537110","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख से ज्यादा को मिलेगा सुरक्षा कवच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख से ज्यादा को मिलेगा सुरक्षा कवच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो लाख से ज्यादा को मिलेगा सुरक्षा कवच
शामली। योगी सरकार असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सुरक्षा कवच देने जा रही है। इससे गैर निर्माण श्रमिकों को लाभ मिलने की संभावना है। जिले में दो लाख से ज्यादा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
प्रदेश सरकार आगामी बजट में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सुरक्षा कवच देने की घोषणा करने जा रही है। इसमें दुर्घटना बीमा एवं जन आरोग्य योजना का लाभ दिया जा सकता है। जिले में असंगठित क्षेत्र में श्रमिकों की संख्या काफी है। वर्तमान में श्रम विभाग में 1.8 लाख निर्माण श्रमिक पंजीकृत हैं। जबकि असंगठित क्षेत्र के श्रमिक इससे ज्यादा है। इसमें ठेले एवं रेहड़ी वालों के अलावा बुनकर, फल, फूल विक्रेता, रिक्शा चालक, धोबी, दर्जी, नाई आदि का काम करने वाले श्रमिक शामिल हैं। इनकी संख्या दो लाख से ज्यादा होने का अनुमान है।
बजट में इस योजना की घोषणा होती है तो जिले के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को बड़ा लाभ मिलेगा। सहायक श्रम आयुक्त का कहना है कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीकरण नहीं है। अभी केवल निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण है। जो भी योजना के दायरे में आएंगे, सभी को लाभ दिया जाएगा।