फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   More than two and a half lakh children will drink vitamin A supplements

पौने दो लाख से ज्यादा बच्चे पीएंगे विटामिन ए की खुराक

Sun, 02 Jan 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
More than two and a half lakh children will drink vitamin A supplements
शामली। जिले में बाल स्वास्थ्य पोषण माह में नौ माह से पांच साल तक के 187883 बच्चों को विटामिन ए और आयरन की खुराक पिलाई जाएगी। शनिवार को डीएम जसजीत कौर ने सीएचसी शामली पर बच्चे को विटामिन ए की खुराक पिलाकर औपचारिक रूप से इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम जसजीत कौर ने सीएचसी शामली में बच्चे को विटामिन ए की खुराक पिलाकर बाल स्वास्थ्य पोषण माह का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत कोई बच्चा छूटना नहीं चाहिए और सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि 21 जनवरी तक बाल स्वास्थ्य पोषण माह चलाया जा रहा है। इस माह के तहत नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जा रही है। इस कार्यक्रम में जिले के 187883 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। बच्चों को रोजाना सीएचसी पर और प्रत्येक बुधवार व शनिवार को नियमित टीकाकरण सत्रों पर एएनएम द्वारा एक साल तक के बच्चों को आधा चम्मच और एक साल से बड़े बच्चों को एक चम्मच विटामिन ए की खुराक पिलाई जा रही है। इसके साथ ही सप्ताह में दो बार आयरन की 50 एमएल की एक शीशी लाभार्थी को उपलब्ध कराई जा रही है। आशा के द्वारा आयरन की शीशी सप्ताह में दो बार पिलाई जाएगी। इस अवसर पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, सीएमओ संजय अग्रवाल, चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास, डॉ. महिमा व वीना अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आयरन की डोज से बच्चों में बढ़ेगी इम्यूनिटी
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि बाल स्वास्थ्य पोषण माह के तहत विटामिन ए और आयरन की डोज से बच्चों में इम्यूनिटी यानि रोगाणुओं की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे बच्चों में निमोनिया, दस्त और कोरोना संक्रमण से बचाव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed