फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   More than half the seats in colleges remained vacant

पहली वरीयता सूची में दाखिले के बाद आधे से ज्यादा सीट रह गई खाली

Thu, 08 Sep 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
More than half the seats in colleges remained vacant
शामली में वीवी डिग्री कॉलेज में दाखिले के लिए फार्म जमा करने के लिए छात्र-छात्राओं की लगी भीड़। - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर से जारी पहली वरीयता सूची के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को स्नातक में हुए दाखिले के बाद कॉलेजों में आधे से ज्यादा सीटें खाली रह गईं। अंतिम दिन होने के कारण दाखिला लेने वालों की भीड़ रही। कॉलेजों को 11 सितंबर को जारी होने वाली दूसरी वरीयता सूची में सीटें भरने की उम्मीद है।
मां शाकंभरी विश्वविद्यालय ने स्नातक में प्रथम वर्ष के प्रवेश के लिए पांच सितंबर को पहली वरीयता सूची जारी की थी। इसके आधार पर छह से आठ सितंबर तक दाखिला लेने की तिथि निर्धारित की थी। बृहस्पतिवार को पहली वरीयता सूची के आधार पर दाखिले का अंतिम दिन होने के कारण आरके पीजी कॉलेज व वीवी पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों की भीड़ रही। विद्यार्थियों ने कॉलेजों में पहुंचकर दाखिले लिए।
विज्ञापन

पहली वरीयता सूची से दाखिले की निर्धारित तिथि पूरी होने के बाद कॉलेजों में आधे से भी ज्यादा सीटें खाली रह गईं। आरके कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सतेंद्र पाल व वीवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार ने बताया कि पहली वरीयता सूची में बृहस्पतिवार को दाखिले का अंतिम था। दाखिले के बाद कॉलेजों में सीटें खाली रह गई हैं। पहली वरीयता सूची में पिछले सालों में लगभग इतने ही दाखिले होते रहे हैं। विश्वविद्यालय की तरफ से दूसरी वरीयता सूची 11 सितंबर को जारी होगी। इसके आधार पर 12 से 14 सितंबर तक दाखिले होंगे। दूसरी वरीयता सूची में कॉलेजों में सीटें भरने की उम्मीद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजों में दाखिले व सीटों की स्थिति
आरके पीजी कॉलेज शामली
पाठयक्रम दाखिले कुल सीट रिक्त सीट
बीएससी कृषि 82 160 78
बीएससी गणित 81 160 79
बीएससी बायो 90 160 70
सेल्प फाइनेंस
बीएससी कृषि 06 80 74
बीकॉम 42 160 118
बीएससी गणित 00 80 80
वीवी पीजी कॉलेज शामली
बीए 208 533 325
बीकॉम 11 160 169

शामली के वीवी डिग्री कॉलेज में वरीयता सूची देखते छात्र।

शामली के वीवी डिग्री कॉलेज में वरीयता सूची देखते छात्र।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed