फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   More than 100 Aadhaar cards found in garbage

कूड़े में पड़े मिले 100 से ज्यादा आधार कार्ड

Fri, 29 Jan 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
More than 100 Aadhaar cards found in garbage
शामली। गढीपुख्ता कूडे़ में पडे़ आधार कार्ड - फोटो : SHAMLI
गढ़ीपुख्ता। आधार कार्ड बनवाने के लिए लोग सेंटरों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन जिनके बन रहे हैं, उन तक पहुंच नहीं पा रहे। शुक्रवार को गढ़ीपुख्ता के गोगा जाहरवीर म्हाड़ी के पास मोहल्ला कश्यपपुरी में 100 से भी ज्यादा आधार कार्ड कूड़े के ढेर में पड़े मिले।
विज्ञापन

कस्बे के गोगा जाहरवीर म्हाड़ी के मोहल्ला कश्यपपुरी में कूड़े के पास 100 से अधिक आधार कार्ड पड़े थे। जिन्हें उठाकर बच्चे आपस में खेल रहे थे। वहां से निकल रहे भाजपा नेता अनिल खटीक ने जब इतने आधार कार्ड देखे तो उन्होंने बच्चों से ये ले लिए। बताया कि उन्होंने अपने पुत्र का आधार कार्ड लगभग दो वर्ष पूर्व बनवाया था और इन्हीं आधार कार्ड में से उनके पुत्र कार्तिक का आधार कार्ड भी था। यह आधार कार्ड तीन मोहल्लों के बताए जा रहे हैं। जिसमें कश्यपपुरी, सुभाषपुरी एवं रैदासपुरी के लोग शामिल हैं। कुछ आधार कार्ड की पहचान कर अनिल खटीक ने उन्हें उन घरों में पहुंचा दिया एवं बाकी आधार कार्ड अभी भी अनिल खटीक के पास हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में ईओ गढ़ीपुख्ता ने बताया नगर पंचायत में आधार कार्ड का सत्यापन किया जाता है। आधार कार्ड से नगर पंचायत का कोई लेनादेना नहीं है। आधार कार्ड बनने के बाद सभी के आधार कार्ड डाकखाना में चले जाते हैं, ताकि सभी बनवाने वाले आधार कार्ड धारकों के पते पर पहुंच जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed