{"_id":"67fc0c2da75b8f59a4082b89","slug":"more-patients-suffering-from-skin-fever-and-cough-arrived-shamli-news-c-26-1-aur1003-140212-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: त्वचा, बुखार और खांसी के मरीज अधिक पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: त्वचा, बुखार और खांसी के मरीज अधिक पहुंचे
विज्ञापन
गढीपुखता के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज को देखती चिकित्सा प्रभारी डॉ भावना । संवाद
शामली। जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन हुआ। आरोग्य मेलों में त्वचा, बुखार, खांसी के साथ ही बीपी संबंधी मरीज अधिक रहे।
रविवार को 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों पर मरीजों ने पहुंचकर उपचार कराया। शहर के मोहल्ला बरखंडी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट मनु शर्मा ने बताया कि आरोग्य मेले में 34 मरीज आए। इनमें दो कब्ज, 5 त्वचा, छह खांसी, तीन गर्भवती महिला, 18 अन्य रोगों के मरीज आए।
मोहल्ला पंसारियान में स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर सादिया सदफ ने मरीजों की जांच की।
यहां 52 मरीज आए। फार्मासिस्ट विकास काैशिक ने बताया कि इनमें बीपी के चार, तीन शुगर, चार खांसी, तीन बुखार व 28 अन्य रोगों के मरीज आए। इसके साथ ही कस्बा गढ़ीपुख्ता में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में गर्भवती महिला को टीकाकरण, खून की जांच, ब्लड प्रेशर चेक, ,शुगर जांचकर आयरन ,कैल्शियम की दवाई वितरित की।
विज्ञापन
15 मरीज आए, इनमें पांच टीबी व अन्य नजला, खांसी, शुगर के रहे। इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डाॅक्टर भावना, एएनएम गीता, अमरीता, आंगनबाड़ी सुदेशना, नीलम, आशा सुरेशा रही।