फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   More and more students should be connected to online education

अधिक से अधिक विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा से जोड़ा जाए

Mon, 28 Sep 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
More and more students should be connected to online education
कैराना। क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों की ऑनलाइन मीटिंग में खंड शिक्षा राजलक्ष्मी पांडे ने मिशन प्रेरणा के अंतर्गत दीक्षा एप, रीड एलांग एप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा से जोड़ा जाए।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षक संकुल के माध्यम से समस्त शिक्षकों को यह कार्य अभियान के रूप में करने के लिए सोमवार का दिन निर्धारित किया है। साथ ही प्रत्येक शिक्षक संकुल को कम से कम 50 अभिभावकों के मोबाइल में इस एप को डाउनलोड कराने के लिए निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा विभाग चाह रहा है कि कोविड-19 के दौरान विद्यालय न खुलने से बच्चों का शैक्षिक स्तर खराब न हो, इसलिए ज्यादा से ज्यादा प्रयास किया जा रहा है कि अभिभावकों को दोनों प्रकार के एप डाउनलोड कराकर बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाए। एसआरजी सचिन कुमार व प्रवीन शर्मा, एआरपी इकबाल अहमद, गजानंद, विनोद कुमार ने दीक्षा एप और रीड एलांग एप को डाउनलोड करने और उसे चलाने के बारे में बताया। संचालन इकबाल अहमद, गजानंद और मोहम्मद यामीन ने किया। मीटिंग में अंकित चौहान, दीपक कुमार, हारून सहित 30 शिक्षक संकुल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed