फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Moon visible, Taraweeh begins, first Roza today

Shamli News: चांद दिखा, तरावीह शुरू, पहला रोजा आज

Tue, 12 Mar 2024 12:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 12 Mar 2024 12:03 PM IST
विज्ञापन
Moon visible, Taraweeh begins, first Roza today
शामली। सोमवार शाम चांद दिखने के साथ ही लोगों ने माह-ए-रमजान की तैयारियां शुरू कर दी। तरावीह का दौर शुरू हो गया। बाजारों में रौनक बढ़ गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खूब खरीददारी की। आज पहला रोजा है।
विज्ञापन


साेमवार शाम होते ही मुस्लिम समुदाय के लोग चांद का दीदार करने को मकानों की छतों पर चढ़ गए थे। जैसे ही चांद का दीदार हुआ तो मस्जिदों में रमजान माह शुरू होने का एलान कर दिया गया। लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद पेश की। मगरिब के नमाज के बाद लोग दूरबीन लेकर चांद देखते नजर आए। इसके साथ ही सुबह रोजे के लिए सहरी के इंतजाम के लिए लोग बाजार में निकल गए। कुछ लोगों ने तरावीह के बाद दूध आदि की खरीद की तो कुछ लोगों ने तरावीह से पहले ही दूध, ब्रेड, रस आदि की खरीददारी कर ली।
विज्ञापन


शहर की जामा मस्जिद, फव्वारा चौक की मस्जिद, बड़ा बाजार की मस्जिद, झिंझाना की इस्लामिया अरबिया नूरिया मस्जिद में तरावीह की नमाज शुरू कर दी गई। नमाज के बाद अकीदतमंदों ने देश में अमन चैन की दुआ मांगी। जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना शौकीन ने बताया कि अब एक माह रमजान चलेंगे, उन्होंने स भी से रोजा रखने और कुरआन-ए-पाक की तिलावत की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जलालाबाद, थानाभवन, कैराना में भी अकीदतमंदों ने तरावीह की नमाज अता की। नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने बताया कि रमजान माह के मद्देनजर सुबह 4 बजे के करीब भी पेयजलापूर्ति कराई जाएगी, ताकि लोगों को परेशानी नहीं हो।

चांद दिखते ही सोशल मीडिया में छाए मेसेज

जैसे ही स्पष्ट चांद नजर आया को मुबारकबाद का सिलसिला शुरू हो गया। व्हाट्स एप पर चांद दिखाने की खबर दौड़ पड़ी। एक-दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला चला। फेसबुक और एक्स पर भी चांद दिखने और मुकद्दस रमजान का महीने शुरू होने की सूचना के साथ ही मुबारकबाद के मेसेज खूब हुए।



बाजारों में उमड़ी भीड़
शहर के कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, फव्वारा चौक, दिल्ली रोड आदि के आसपास दुकानों पर मुस्लिमों की भीड़ उमड़ पड़ी।

जलालाबाद के कटहरा बाजार, पाल मार्केट, मोती बाजार, बंबा चौक आदि में सेवई की दुकानों को सजाने का सिलसिला कई दिनों से जारी है। लोगों ने फलों से लेकर सिवई, फेनी, रस्क, गोल पापे,सीरमाल, कचरी, पापड, खजूर आदि की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed