फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Moon Show

चांद दिखा

Thu, 07 Jul 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 07 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Moon Show
eid - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। ईद का चांद निकलते ही मुस्लिम लोगों ने उसके दीदार किए। मुस्लिम समाज के लोग खुशियों से झूम उठे। एक दूसरे को ईद की मुबारकवाद दी। रोजा खोलने के बाद  बाजारों में मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों ने जमकर खरीददारी की।
विज्ञापन


ईद के मौके पर दूध का टोटा रहा। प्रतिदिन दूध की आपूर्ति करने वाले दूधिया नहीं आए। दूधिया न आने पर लोगों ने बाजार से 75 रुपये से लेकर 80 रुपये तक दूध खरीदकर घर का काम चलाया गया। 
विज्ञापन

 

उधर, /कैराना में चांद रात के अवसर पर कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने बाजारोें में जमकर खरीदारी की। जिस कारण पूरे दिन बाजारों में रौनक रही। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और पीएसी के जवान बाजारों में घूमते नजर आए, अधिकारी भी उनसे अपडेट लेते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बुधवार को सुबह से ही बाजारों में ईद का सामान खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। ईद की खरीदारी के चलते कस्बे का मीना मार्केट, जोड़िया कुआं, पुराना बाजार, पट्टो वाला, चौक बाजार आदि में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। कास्मेटिक व चूड़ियों की दुकानों पर महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। इसके अलावा ब्यूटी पार्लर में भी महिलाओं को अपना नंबर आने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।

 

रेडिमेट और शूज की दुकानों पर युवाओं की भारी भीड़ जमा रही। साथ ही मिठाई के अलावा ड्राई फ्रूट्स और चाकलेट के गिफ्ट पैक की भी जमकर बिक्री हुई। बाजारों में भीड़ के चलते कई बार जाम की स्थिति बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed