फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Monsoon can knock in 24 hours

24 घंटे में दस्तक दे सकता है मानसून

Tue, 23 Jun 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Monsoon can knock in 24 hours
शामली। अगले 24 घंटे में मानसून आने की संभावना है। यदि बुधवार रात तक मानसून आ गया, तो अगले तीन दिन झमाझम बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में एक डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया गया।
विज्ञापन

पिछले 48 घंटे में आकाश में बादल और धूप होने से मिश्रित मौसम रहने के बावजूद पिछले एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान स्थिर चल रहा था। अधिकतम न्यूनतम तापमान में पारा लुढ़कता जा रहा था। पिछले 24 घंटे में अधिकतम पारा एक लुढ़क गया। मंगलवार सुबह से धूप निकली। दोपहर में अचानक तेज धूप हो जाने से उमस भरी गर्मी से लोग हाल बेहाल रहे। दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने उमस भरी गर्मी से लोगों के कूलर और पंखो की हवाओं में पसीने नहीं सूख पाए। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि अगले 24 घंटे में मानसून आने की संभावना बनी हुई है। यदि बुधवार की देर रात तक मानसून आ गया तो बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार को झमाझम बारिश हो सकती है। मानसून आने से गर्मी से आम लोगों को राहत मिल पाएगी।
विज्ञापन

जिले में तापमान का आंकड़ा
तारीख अधिकतम न्यूनतम तापमान
18 जून 39 28 डिग्री सेल्सियस
19 जून 38 28 डिग्री सेल्सियस
20 जून 37 28 डिग्री सेल्सियस
21 जून 36 28 डिग्री सेल्सियस
22 जूून 36 27 डिग्री सेल्सियस
23 जून 35 27 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed