फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Money provided to the land of the cemetery

कब्रिस्तान की भूमि पर दिला दिया आवास योजना का पैसा

Tue, 10 Jul 2018 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Tue, 10 Jul 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
Money provided to the land of the cemetery
थानाभवन में कब्रिस्तान की भूमि पर रुकवाया गया निर्माण कार्य। - फोटो : अमर उजाला
शामली के थानाभवन में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दी जा रही धनराशि में बड़ी लापरवाही सामने आई है। अधिकारियों ने मिलीभगत कर कब्रिस्तान की भूमि पर महत्वाकांक्षी योजना का पैसा दिला दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि योजना में एक ही परिवार के चार लोगों का चयन तक कर लिया गया। कब्रिस्तान की भूमि पर शुरू हुआ निर्माण अधिशासी अधिकारी ने रुकवाया तो इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन लोगों ने आवेदन किए थे, उन्हें सरकार की ओर से कुल ढाई लाख में से 50 हजार के रूप में पहली किश्त जारी कर दी है। इसके बाद बाकी रकम लेने के लिए लोगों ने निर्माण कार्य शुरूकर दिए। धनराशि आवंटन में की गई लापरवाही का खुलासा तब हुआ, कुछ लोगों ने कब्रिस्तान की भूमि पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने टीम के साथ मौके पर भेजकर काम रुकवा दिया। जिन लोगों के निर्माण कार्य मौके पर रुकवाए गए थे, उनमें से पांच परिवार ऐसे थे, जिन्हें निर्माण करने का पहली किश्त के रूप में प्रधानमंत्री योजना के तहत पैसा मिला था। इस बात की तस्दीक प्रधानमंत्री आवास योजना के पोर्टल पर डाली गई लिस्ट से हुई। पता चला कि नूरजहां पत्नी जमशेद, जमशेद पुत्र फुलसा, नसीम पुत्र जमशेद व शमीम पुत्र फुलसा यानी एक ही परिवार के चार लोगों के आवेदन कब्रिस्तान की भूमि पर पास कर दिए गए और पहली किश्त भी जारी कर दी गई। इसके अलावा निशा पत्नी यासीन को भी कब्रिस्तान की भूमि पर ही पैसा जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जाएगी। जांच में यदि अपात्र लोगों द्वारा गलत दस्तावेज लगाकर योजना का लाभ लेने की पुष्टि होती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -- रवि यादव, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत थानाभवन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed