{"_id":"8ec7875169623402d85c83a56f3069a2","slug":"molly-and-gauri-was-successful-in-science-quiz-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रश्नमंच में मौली और गौरी ने बाजी मारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रश्नमंच में मौली और गौरी ने बाजी मारी
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 20 Oct 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सरस्वती शिशु विद्या मंदिरों की सोमवार को विभागीय बौद्धिक प्रश्न मंच प्रतियोगिता हुई। जिसमें करीब 200 शिशुओं ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में लांक, शामली, बुढ़ाना, खतौली, कैराना, गंगोह, देवबंद, सहारनपुर, कांधला, मुजफ्फरनगर से आए शिशुओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में शामली के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इनमें शिशु वर्ग के सांस्कृतिक प्रश्न मंच में गौरव बिंदल, उज्जवल कुमार, नैन्सी सैनी, अंताक्षरी (रामायण की चौपाई) में अनुज रुहेला, रीतिश धीमान, नकुल गोयल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कला में अरमान द्वितीय तथा वैदिक गणित प्रश्नमंच प्रतियोगिता में पार्थ वर्मा, हर्ष कौशिक, देव वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। विज्ञान प्रश्न मंच में मौली चौधरी, गौरी वर्मा, सुरजीत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। बाल वर्ग वैदिक गणित में यश कुमार, आशीष, यशवी सैनी ने, कला में राहुल कुमार व गीत में सौरभ कुमार अंताक्षरी में वंशिका, आयुषि धीमान, दृष्टि मलिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सांस्कृतिक प्रश्न मंच में कीर्ति शर्मा, रिया सैनी, आशुतोष कुमार, विज्ञान प्रश्न मंच में नेहा विश्वकर्मा, तनु सैनी, सपना गोयल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय लौटने पर सभी विजेताओं का सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य प्रकाशवीर ने प्रथम स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार दिए।
विज्ञापन
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्रा एक और दो नवंबर को होने वाली प्रांतीय बौद्धिक प्रतियोगिता में भाग लेने धामपुर (बिजनौर) जाएंगे। विद्यालय प्रबंधक विपुल मित्तल, अध्यक्ष नरेंद्र संगल, आचार्य रविंद्र कुमार, सुधीर कुमार, रामकुमार, सुनील कुमार, संजीव बालियान, दिनेश कुमार, शिवकुमार धीमान, रमा शर्मा, ऋचा संगल और सोमदत्त शर्मा मौजूद रहे।