{"_id":"696a916355805f426d0e61c7","slug":"modular-operation-theatres-will-be-built-in-the-district-hospital-shamli-news-c-26-1-smrt1048-157681-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिला अस्पताल में बनेंगे मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, मरीजों को मिलेगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिला अस्पताल में बनेंगे मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, मरीजों को मिलेगी सुविधाएं
Sat, 17 Jan 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिला अस्पताल में दोनों ऑपरेशन थिएटर हाईटेक होंगे। आधुनिक सुविधाओं से युक्त मॉड्यूलर ओटी बनाई जाएगी। इसमें मरीजों को ऑपरेशन के दौरान बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होगी। यूपी सिडको द्वारा ओटी बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
पूर्वी यमुना नहर किनारे जिला अस्पताल 16 अगस्त 2021 को शुरू हुआ था। अब अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या बढ़ने के साथ मरीजों को चिकित्सीय सुविधाएं भी बढ़ी है। पिछले साल 2025 में गर्भवती महिलाओं के प्रसव की भी सुविधा शुरू हुई। अभी तक अस्पताल में प्रथम तल पर दो सामान्य ओटी थी, लेकिन अब शासन स्तर से दोनों ओटी को हाईटेक किया जाएगा। जिला अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त मॉड्यूलर ओटी बनाया जाएगा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि मॉड्यूलर ओटी में सेंसर युक्त स्लाइड डोर, सेंट्रलाइज्ड एसी, लेमिनर फ्लोर समेत कई आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध होगी।
आई ओटी में हो रहे ऑपरेशन
जिला अस्पताल में प्रथम तल पर दोनों ओटी में ऑपरेशन हो रहे थे। हाईटेक ओटी बनाने का काम शुरू होने पर अब ग्राउंड फ्लोर पर स्थित नेत्र ओटी में ऑपरेशन की सुविधा शुरू की गई है।
विज्ञापन
नेत्र सर्जन न होने पर माइक्रोस्क्रोप व अन्य उपकरण फांक रहे धूल
जिला अस्पताल में एक साल पहले 16 जनवरी को नेत्र सर्जन डॉ. शबीब ने निजी कारणों के चलते इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से अस्पताल में सर्जन की नियुक्ति न होने से यह पद रिक्त चल रहा है। नेत्र सर्जन न होने के कारण आंखों के ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं, जिस कारण माइक्रोस्कोप व अन्य उपकरणों का प्रयोग नहीं हो रहा है। सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा का कहना है कि नेत्र सर्जन की नियुक्ति के लिए शासन को पत्राचार किया गया है।