फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Modi and Yogi governments are working for the upliftment of women: Brijesh Singh

मोदी व योगी सरकार कर रही महिलाओं के उत्थान में कार्य: बृजेश सिंह

Thu, 26 Oct 2023 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 26 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Modi and Yogi governments are working for the upliftment of women: Brijesh Singh
थाना भवन  अर्पण बैंकंट हाल मे आयोजित महिलाओ के सम्मेलन में  राज्य मंत्री कुंवर व्रिजेश सिंह का 
थानाभवन (शामली)। नगर के एक बैंक्वेट हॉल में नारी शक्ति वंदन विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन प्रदेश व देश की सरकार का सपना आज साकार हो रहा है। महिलाओं को प्रधानमंत्री ने केंद्र में 33 प्रतिशत आरक्षण का कानून बनाकर सम्मान दिया है।
विज्ञापन

विधानसभा स्तरीय महिलाओं के नारी शक्ति वंदन अधिनियम बनने पर प्रधानमंत्री का धन्यवाद समारोह कार्यक्रम मेंं मुख्य अतिथि पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पहुंचने पर भाजपा महिला पदाधिकारियों ने स्वागत किया। एनसीसी की छात्रा आंचल सैनी, नेहा भटनागर ने सलामी दी। कार्यक्रम में राज्यमंत्री कुंवर ब्रिजेश सिंह ने उज्जवला, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, राज्य ग्रामीण आजीविका, राष्ट्रीय पोषण, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, प्रधानमंत्री मातृ वंदना, रानी लक्ष्मी बाई, बाल एवं महिला सम्मान, निराश्रित महिला पेंशन, महिला हेल्पडेस्क, मिशन शक्ति आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया कि 27 वर्षों से लटका पड़ा महिलाओं का 33 प्रतिशत का विधेयक भी मोदी सरकार ने एक झटके में लोकसभा व राज्यसभा में पास करा कानून बनाकर मातृ शक्ति का सशक्तिकरण कर दिया है। राज्यमंत्री ने महिलाओं से आह्वान किया कि 2024 में भी मोदी सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाए। अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य डा. नीरज सैनी व संचालन पीयूष सैनी ने किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर चौ. राजेंद्र, विरेंद्र सिंह, पंकज राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed