फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Modern bus station, workshop did not get land

Shamli News: आधुनिक बस अड्डा, कार्यशाला को नहीं मिली भूमि

Sun, 15 Jun 2025 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Modern bus station, workshop did not get land
शामली। सालों बाद भी आधुनिक बस अड्डा और डिपो कार्यशाला के लिए उपयुक्त निशुल्क भूमि नहीं मिल पाई है। उपयुक्त भूमि न मिलने से यूपी रोडवेज की बसें सड़कों पर खड़ी रहती है। दूसरी ओर, डिपो का निर्माण के लिए बजट जारी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

शहर में यूपी रोडवेज बस अड्डा दिल्ली रोड पर शामली नगर पालिका परिषद की किराए की भूमि भवन में चल रहा है। बस अड्डे में पर्याप्त भूमि न होने से दिल्ली- सहारनपुर समेत दूसरे जिलों की बसें मुख्य मार्ग पर खड़ी होकर सवारियां उतारती और चढ़ाती है। लंबे समय आधुनिक बस अड्डा स्थापित करने के लिए भूमि और भवन की मांग की रही है। शहर के विजय, अजंता चौक के बीच 16 बीघा भूमि में आधुनिक बस अड्डे स्थापित की जिला प्रशासन के बीच विचार विमर्श हुआ। जिला प्रशासन और शामली नगर पालिका परिषद कोई भी निर्णय नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

शामली डिपो कार्यशाला के लिए मुजफ्फरनगर मार्ग पर बनत से आगे फतेहपुर गांव में 9 बीघा भूमि निगम की ओर 47 लाख रुपये देकर निगम को जिला प्रशासन की ओर से कब्जा दिलाया गया था, किंतु पानीपत- खटीमा हाईवे के निर्माण में 317 वर्ग गज मीटर चली जाने के बाद डिपो की भूमि कम पड़ गई थी। यूपी रोडवेज के एमडी संजय कुमार ने तीन साल पहले शामली दौरे के दौरान डिपो की भूमि कम बताकर रोडवेज बस अड्डा और कार्यशाला के लिए भूमि तलाश करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर के आरएम योगेद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आधुनिक बस अड्ड्ा और डिपो की कार्यशाला की भूमि जिला प्रशासन की ओर प्रस्ताव आने के बाद शासन को भेज दिया जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग कहा कहना है कि जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर आधुनिक बस अड्डा और डिपो कार्यशाला के मामले में ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed