फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Model bus stand of UP Roadways to be built on PPP model in Shamli and Saharanpur

Shamli News: शामली और सहारनपुर में पीपीपी माॅडल पर बनेगा यूपी रोडवेज का माॅडल बस अड्डा

Tue, 07 Mar 2023 07:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:25 AM IST
विज्ञापन
Model bus stand of UP Roadways to be built on PPP model in Shamli and Saharanpur
परिवहन  विभाग के अ​धिकारियो की बैठक लेते परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह
- परिवहन मंत्री के निर्देश पर एमडी यूपी रोडवेज ने सहारनपुर आरएम काे सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन

- लीज पर भूमि लेने की वार्ता को डीएम से मिले आरएम
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। पीपीपी माॅडल पर शामली-सहारनपुर शहर में माडल बस अड्डे का निर्माण होगा। शामली में माॅडल बस अड्डे के लिए भूमि लीज पर लेने के प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश के बाद निगम के अफसर सक्रिय हो गए हैं।
जिला मुख्यालय पर यूपी रोडवेज बस अड्डा दिल्ली रोड पर नगर पालिका परिषद की किराए की भूमि पर संचालित है। किराए की भूमि भवन में चल रहे यूपी रोडवेज के बस अड्डे के पास कम भूमि होने से निगम की बसें भी परिसर में नहीं आ पाती है। निगम और दूसरे राज्यों की बस अड्डे के सामने रूककर यात्री उतारती और चढ़ाती हैं। जिससे मुख्य मार्गों पर जाम ही स्थिति रहती है।
विज्ञापन

छह माह पूर्व प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शहर के दौरे पर रोडवेज बस अड्डे का निरीक्षण किया था। शहर में माॅडल बस अड्डे के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि तलाशने निर्देश डीएम को दिए थे। लंबी जद्दोजहद के बाद व्यापारियों के अनुरोध पर जिला प्रशासन ने शहर के विजय और अजंता चौक के बीच 6100 वर्ग गज मीटर भूमि लीज पर देने का प्रस्ताव रोडवेज को दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने देर रात मुजफ्फरनगर के एक रिसोर्ट में परिवहन विभाग के अफसरों के साथ बैठक की। जिसमें शामली में माडल बस अड्डे की स्थापना के लिए लीज पर भूमि लेने पर चर्चा की। मंत्री ने बैठक में शामली और सहारनपुर शहर में पीपीपी माॅडल के तहत बस अड्डों की स्थापना की बात कही। शामली बस अड्डे की भूमि लीज पर लेने के लिए यूपी कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति कराने का आश्वासन दिया।
डीएम से आरएम ने की मुलाकात
मंत्री की बैठक के बाद शामली-सहारनपुर में यूपी रोडवेज के माॅडल बस अड्डे का निर्माण के लिए रुख में बदलाव आया है। निगम के एमडी डॉ. संजय कुमार ने बस अड्डे की भूमि लीज पर लेने के लिए सहारनपुर परिक्षेत्र के आरएम परवेज बशीर को जिम्मेदारी सौंपी और डीएम रवींद्र सिंह से वार्ता करने भेजा। आरएम परवेज बशीर ने डीएम से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात की। बताया कि निगम को लीज पर बुलंदशहर, गोरखपुर समेत कई शहरों में माॅडल बस अड्डे के निर्माण के लिए भूमि लीज पर जिला प्रशासन की ओर से मिली है। शामली में माॅडल रोडवेज बस अड्डे की स्थापना परिवहन मंत्री की प्राथमिकताओं में है।

डीएम रवींद्र सिंह ने कहा कि वह मामला समझकर कार्रवाई कराएंगे। एडीएम संतोष कुमार का कहना है कि यदि निगम के अफसरों को भूमि की मांग करनी होगी। मुलाकात के दौरान एआरएम अनिल शुक्ला, शामली रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed