फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mobile location of absconding accused found in Haridwar

Shamli News: हरिद्वार में मिली फरार हुए आरोपी की मोबाइल लोकेशन

Wed, 16 Jul 2025 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mobile location of absconding accused found in Haridwar
शामली। जिला अस्पताल से पुलिस अभिरक्षा से भागे दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस तीन दिन बाद भी पकड़ नहीं सकी। पुलिस आरोपी के भागने में उसके परिवार के लोगों की भूमिका संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है।पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन की लोकेशन हरिद्वार में मिली, लेकिन कांवड़ियों की भीड़ में उसे पुलिस पहचान नहीं सकी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तीन दिन पहले रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पांच जुलाई की सुबह उसकी 13 वर्षीय पुत्री के साथ जिला बागपत के थाना दोघट के गांव निरपुड़ा निवासी मोहित ने दुष्कर्म किया और बहला फुसलाकर हरियाणा ले गया था। हरियाणा में उसकी बेटी के साथ सोनू निवासी नसीरपुर थाना तितावी जिला मुजफ्फरनगर ने भी दुष्कर्म किया। सोमवार को पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल ले गई थी। वहां से सोनू पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हैं, लेकिन तीन दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका।
विज्ञापन

आरोपी सोनू के मोबाइल फोन की लोकेशन हरिद्वार में मिलने पर पुलिस टीम वहां पहुंची, लेकिन वहां पर वह नहीं मिल पाया। पुलिस का मानना है कि संभवत: आरोपी ने कांवड़िये के वेश वाले कपड़े पहन लिए। कांवड़ियों की भीड़ में वह पकड़ में नहीं आ सका। आरोपी बीच-बीच में कुछ देर के लिए मोबाइल फोन खोलता है और फिर बंद कर देता है। पुलिस मोबाइल फोन की लोकेशन के आधर पर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी का कहना है कि पुलिस टीमें लगी हुई हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed