फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mobile hacked after sending wedding card, Rs 1.10 lakh withdrawn from account

Shamli News: शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल हैक किया, खाते से उड़ाए 1.10 लाख रुपये

Tue, 14 Oct 2025 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Mobile hacked after sending wedding card, Rs 1.10 lakh withdrawn from account
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबरी। साइबर के शातिर ने किसान काे शादी के कार्ड की फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर लिया और खाते से एक लाख 10 हजार रुपये उड़ा लिए। किसान को रकम की ठगी का उस समय पता चला, जब उसने बैंक में जाकर खाते की जानकारी ली। पीड़ित ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।

गांव हाथी करौदा निवासी बसंत राणा ने बताया कि शनिवार को उनके व्हाटसएप पर शादी के कार्ड की डॉट एपीके फाइल आई थी। उन्होंने फाइल पर क्लिक किया था। इसके बाद मोबाइल फोन हैक हो गया। फोन हैक होने पर उन्होंने उसे स्विच ऑफ कर दिया और इसके बाद फिर से उसे चालू कर दिया। पीड़ित किसान ने सोमवार को बाबरी स्थित बैंक में अपने खाते की जानकारी की तो पता चला कि दस-दस हजार रुपये दो बार में शनिवार शाम को और 90 हजार रुपये रविवार शाम को बैंक खाते से ट्रांजक्शन की गई। पीड़ित किसान ने रकम ठगे जाने पर इसकी शिकायत साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed