{"_id":"683c9afb8285ffe30b07901d","slug":"mlc-virendra-singh-honored-the-youth-of-lisadh-village-shamli-news-c-26-1-aur1003-143093-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने गांव लिसाढ़ के युवाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने गांव लिसाढ़ के युवाओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
शामली। गांव लिसाढ़ में सरकारी नौकरी पाने वाले युवाओं को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने युवाओं को सम्मानित करते हुए आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों ने गांव में खेल स्टेडियम व राजकीय डिग्री कॉलेज बनवाने की मांग की।
रविवार को गांव लिसाढ़ में यूपी पुलिस, एयर फोर्स, सीआईएसएफ, दिल्ली पुलिस आदि में नौकरी प्राप्त करने वाले युवाओं का सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने युवाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि गांव लिसाढ़ के युवाओं में देशसेवा के प्रति अलग ही जज्बा है। गांव से हर वर्ष पुलिस, सेना व अन्य सरकारी नौकरियों में युवाओं का चयन हो रहा है।
वहीं गांव के रिटायर्ड फौजी प्रवेंद्र मलिक भी युवाओं को प्रशिक्षण देते हुए सेना में भर्ती करा रहे है। गांव के डॉक्टर विकास ने एमएलसी से गांव के युवाओं को तैयारी के लिए खेल स्टेडियम व डिग्री कॉलेज बनवाने की मांग की। अध्यक्षता विनोद प्रमुख, पंकज प्रधान, अजीत प्रधान व संचालन मास्टर नीरज व विजय कुमार ने किया। सम्मानित होने वाले युवाओं में कपिल मलिक, सौरभ, गौरव, आकाश, दीपांशु, आर्यन, आकाश, सतेंद्र, विजय, रजत, विनय, शुभम, सावन, राजन, रामगोपाल रहे।