फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   MLC Virendra Singh gave ten lakh rupees from MLA fund for construction of industrial drain

Shamli News: औद्योगिक नाला निर्माण के लिए एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने विधायक निधि से दस लाख रुपये दिए

Sun, 23 Jul 2023 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
MLC Virendra Singh gave ten lakh rupees from MLA fund for construction of industrial drain
शामली एमसलसी विरेंद्र सिंह को ज्ञापन देते उद्यमी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फोटो समाचार
शामली। शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट मेन्युफेक्चरिंग एसोसिएशन एवं लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अंकित गोयल के अनुरोध पर भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने अपनी विधायक निधि से नाला निर्माण के लिए दस लाख रुपये की धनराशि दिए जाने की घोषणा की।
शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट मेन्युफेक्चरिंग एसोसिएशन एवं लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अंकित गोयल के साथ जिले उद्यमियों ने भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह जसाला में मिलकर अवगत कराया कि कंडेला इंडस्ट्रियल एरिया से पूर्वी यमुना नहर से आने वाले नाले की पाइप लाइन लगभग पिछले तीन माह से चोक हो गई है, जिससे इंडस्ट्रियल एरिया से पूर्वी यमुना नहर तक पानी नहीं आ रहा था और पानी सभी फैक्ट्रियों में व किसानों के खेतों में पानी भर रहा है। जिससे उद्यमियों का बहुत बड़ा नुकसान भी हो गया है।
विज्ञापन

उद्यमियों ने लगातार कई बार डीएम, जनप्रतिनिधियों को अपनी समस्या से अवगत कराया, किंतु समाधान नहीं हो पा रहा है। भाजपा विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने औद्योगिक नाले की समस्या समाधान के लिए अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्य रूप से अंकित गोयल अमित जैन, कमल गोयल, आशीष अग्रवाल, अपूर्व जैन आदि उद्यमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed