{"_id":"57226b364f1c1b0a61a92e9a","slug":"mla-suresh-rana-counting-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक सुरेश राणा ने गिनाईं समस्याएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक सुरेश राणा ने गिनाईं समस्याएं
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Fri, 29 Apr 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। थानाभवन से भाजपा विधायक सुरेश राणा ने जिलाधिकारी सुजीत कुमार से मुलाकात कर जिले की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया तथा समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
बृहस्पतिवार शाम विधायक सुरेश राणा ने जिलाधिकारी सुजीत कुमार से उनके कैंप कार्यालय पर मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जिले में गेहूं खरीद केंद्रों की स्थिति स्पष्ट नहीं है, जिस कारण किसान परेशान हैं। वहीं, बिजली विभाग की ओर से बकाया वसूली में मोटी रकम समन शुल्क के रूप में लेकर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
शुगर मिलों पर किसानों का 261 करोड़ रुपये बकाया है, मगर मिलेे भुगतान नहीं कर रहीं। वहीं, झिंझाना-थानाभवन मार्ग पर रोडवेज बस का संचालन कराने, थानाभवन की राजकीय आईटीआई और उमरपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में इसी सत्र से शैक्षणिक कार्य शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन
इसके अलावा गिरते भूजल स्तर के मद्देनजर नगर निकायों और गांवों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने उक्त समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।