{"_id":"67bcc1585e2d469daa04d058","slug":"mla-raised-the-issue-of-pollution-of-krishna-river-in-the-assembly-shamli-news-c-26-1-sal1002-137529-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: विधायक ने विधानसभा में उठाया कृष्णा नदी के प्रदूषण का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: विधायक ने विधानसभा में उठाया कृष्णा नदी के प्रदूषण का मुद्दा
विज्ञापन
विधानसभा में बोलते थानाभवन विधायक अशरफ अली खान।
- फोटो : टूंडला के गांव िाानी गढ़ी में आग लगने के बाद जला सामान
जलालाबाद। थानाभवन के रालोद विधायक अशरफ अली खान ने किसी समय क्षेत्र की जीवनरेखा कहीं जाने वाली कृष्णा नदी में प्रवाहित प्रदूषित जल का मामला विधानसभा में उठाया। नदी को प्रदूषण से निजात दिलाने की मांग की।
विधायक ने कहा कि कृष्णा नदी जनपद सहारनपुर, शामली और बागपत से होकर गुजरती है। जनपद शामली के चंदेनामाल, दखोड़ी जमालपुर, दभेडी, गौसगढ़ आदि दर्जनों गांवों नदी के किनारे बसे हैं। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के कारण इन गांवों के लोग लगातार गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। दूषित जल के कारण ग्रामीणों में कैंसर और चर्म रोग जैसी घातक बीमारियां फैल रही हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि कृष्णा नदी में गिर रहे प्रदूषित जल को रोकने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाए जाएं और नदी में स्वच्छ पानी छोड़ा जाए।
विधायक ने कहा कि सहारनपुर क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों और नालों से आ रहे कैमिकल युक्त गंदे पानी के कारण नदी का पानी जहरीला हो रहा है। इससे न केवल किसानों की खेती प्रभावित हो रही है, बल्कि मवेशियों को भी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने भी इस मुद्दे पर कई बार प्रशासन से शिकायत और धरने प्रदर्शन किए, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया। विधानसभा में इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद क्षेत्र के लोगों को उम्मीद जगी है कि सरकार जल्द ही कृष्णा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए प्रभावी कदम उठाएगी।