फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   MLA raised the issue of inflation and mid-day meal in the house

विधायक ने सदन में महंगाई व मिड-डे मील का मुद्दा उठाया

Wed, 25 May 2022 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
MLA raised the issue of inflation and mid-day meal in the house
सदर विधायक प्रसन्न चौधरी। - फोटो : SHAMLI
शामली। सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन बढती महंगाई में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन योजना की धनराशि बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को शामली विधायक प्रसन्न चौधरी ने विधानसभा सत्र में बोलते हुए कहा कि शामली जनपद में 653 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय है। जिनमें मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों को निशुल्क भोजन दिया जाता है। शासन ने प्राथमिक स्तर पर 4.97 रुपये और उच्च प्राथमिक विद्यालय में 7.45 रुपये प्रति छात्र की दर से भोजन के लिए तय की गई राशि दी जा रही है। यह लागत 2020 से लागू हुई थी। दो वर्ष बीत जाने के बावजूद भी इसमें कोई वृद्धि नहीं हुई है। जबकि खाद, तेल, दूध, गैस, दाल आदि सभी चीजों के दाम दो वर्ष में दोगुना हो गए है। ऐसे में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। मध्याह्न भोजन योजना में प्रतिवर्ष लगातार मूल्य में वृद्धि होती थी, लेकिन दो वर्षों से कोई पैसा नहीं बढ़ाया गया। उन्होंने बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की लागत मूल्य में वृद्धि करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed