{"_id":"67801c360c3b3982bc0bb24d","slug":"mistake-of-not-wearing-helmetgetting-flowers-shamli-news-c-26-1-aur1003-134967-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हेलमेट न लगाने की भूल...मिल रहे फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हेलमेट न लगाने की भूल...मिल रहे फूल
Fri, 10 Jan 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
शामली। आप जल्दबाजी में हेलमेट व शीटबेल्ट नहीं लगा पाए होंगे। डरिये मत, हम आपकी इस भूल पर आपको फूल देते हैं। आप धन्य हैं महाराज, आपको अपनी और अपने परिवार वालों की थोड़ी सी भी चिंता नहीं है। इनाम के तौर पर फूल तो बनता हैं।
परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा माह के तहत वाहन चालकों को यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चला रखा है।
बुधवार देर रात सहारनपुर आरटीओ देवमणि भारतीय व एआरटीओ शामली रोहित राजपूत ने शहर के मुख्य मार्ग व सहारनपुर रोड पर जागरुकता अभियान चलाते हुए कार चालक व बाइक चालकों को रुकवाते हुए सीटबेल्ट और हेलमेट न लगाने वाले चालकों को गुलाब का फूल देते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।