फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Missing teen and teenager reached Kotwali, expressed desire to marry

लापता किशोर-किशोरी पहुंचे कोतवाली, शादी की जताई इच्छा

Mon, 11 Nov 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Missing teen and teenager reached Kotwali, expressed desire to marry
शामली। क्षेत्र के एक गांव से लापता किशोर और किशोरी तीन दिन बाद कोतवाली पहुंचे। दोनों ने पुलिस के सामने शादी करने की इच्छा जताई। मगर, नाबालिग होने की जानकारी पर पुलिस ने उनके परिजनों को बुलवा लिया। बाद में किशोरी के पिता ने किशोर के खिलाफ बहला फुसला कर ले जाने और घर में रखे 45 हजार रुपये ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

रविवार की सुबहएक गांव निवासी किशोर और किशोरी कोतवाली पहुंचे। दोनों ने बताया कि वे अपनी इच्छा से घर से निकले थे। उन्होंने पुलिस के सामने शादी करने की इच्छा जताई। कोतवाल सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि दोनों की उम्र 15 साल के आसपास है। दोनों के नाबालिग होने के कारण उनके परिजनों को सूचना दी गई। परिजन कोतवाली पहुंचे। परिजनों के कहने पर भी किशोरी उनके साथ जाने को तैैयार नहीं हुई। इसके बाद किशोरी के पिता ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी कक्षा 10 में एक इंटर कालेज में पढ़ती है। सात नवंबर को सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह कालेज गई थी। इसके बाद वह घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश की गई। उन्हें पता चला कि गांव का लड़का उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। उसकी बेटी घर मे रखे 45 हजार रुपये भी ले गई। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी किशोर को हिरासत में लिया गया है किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed