फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Missing school operator found from Uttarakhand

Shamli News: लापता स्कूल संचालक उत्तराखंड से मिले

Sun, 23 Mar 2025 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 23 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Missing school operator found from Uttarakhand
गढ़ीपुख्ता। दस दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हुए गांव मालेंडी निवासी स्कूल संचालक संजीव धनकर को पुलिस ने उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के गांव बेगमपुरा से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस का दावा है कि वह अपनी मर्जी से गए थे।
विज्ञापन

स्कूल संचालक 12 मार्च को लापता हो गए थे। उनकी पत्नी अनामिका ने गढ़ीपुख्ता थाने पर गांव के चार लोगों के खिलाफ पति का अपहरण कर हत्या की आशंका जताते हुए चार दिन पहले थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोपियों पर उनके मकान पर कब्जे के प्रयास का आरोप लगाया था। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल की लोकेशन के आधार पर संजीव धनकर को गांव बेगमपुर थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार उत्तराखंड से बरामद कर लिया। वह जसवीर सिंह निवासी गांव लनढौरा थाना ननौता जनपद सहारननपुर के किराये के मकान में रह रहा था। एएसपी के मुताबिक संजीव ने बताया कि वह पत्नी से कहासुनी होने पर अपनी मर्जी से चला गया था। एएसपी का कहना है इस मामले की जांच की जा रही है। पत्नी अनामिका का कहना है कि उसका पति से कोई कहासुनी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की गहनता से जांच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि शनिवार को वे मेरठ में आईजी के नाम प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed