{"_id":"632f4a96daa05f1c176feca1","slug":"missing-person-found-lying-on-the-roadside-in-injured-condition-shamli-news-mrt6065973199","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता व्यक्ति सड़क किनारे घायलावस्था में पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता व्यक्ति सड़क किनारे घायलावस्था में पड़ा मिला
विज्ञापन
नौ दिन पहले घर से एक स्कूटर सवार ले गया था अपने साथ
आम के बाग में बंधक बनाकर रखने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। नौ दिन पहले घर से लापता एक व्यक्ति शनिवार सुबह सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मोहल्ला खैल कलां निवासी 45 वर्षीय अनवर बीती 15 सितंबर को संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गया था। उसकी पत्नी मेहरूना ने डीएम जसजीत कौर को तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। वहीं, शुक्रवार को एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुई। इसमें अनवर को एक युवक सफेद रंग के स्कूटर पर घर से ले जाता नजर आया था। परिजनों ने पुलिस से अनवर की सकुशल बरामदगी तथा आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी।
इसी बीच शनिवार सुबह करीब छह बजे दौड़ लगा रहे कुछ युवकों ने उसे घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा देखा। उन्होंने फोन पर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे और उसे सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। अनवर के भतीजे मुनव्वर ने बताया कि नौ दिन पहले झिंझाना निवासी एक युवक उसे घर से स्कूटर पर बैठाकर ले गया था। आरोपी उनका जानकार है। उसी पर अपहरण करने का शक है। वहीं, कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी का कहना है कि पूर्व में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
बंधक बनाकर बाग में रखने का आरोप
अस्पताल में पहुंचे अनवर ने बताया कि बीती 15 सितंबर को एक युवक उसे स्कूटर पर बैठाकर झिंझाना की ओर ले गया था। नाहिद कॉलोनी से आगे सड़क किनारे उसे उतार दिया था। इसी दौरान पीछे से सफेद रंग की गाड़ी आई। उसमें कुछ युवक सवार थे। उन्होंने उसके सिर पर वार करके बेहोश कर दिया। उसे करीब दो घंटे बाद होश आया। उसे किसी बाग में एक कमरे में बंधक बनाया हुआ था। वहां मास्क लगाए तीन युवक मौजूद थे।