फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Missing innocent dead body found in pond

तालाब में बहता मिला 7 वर्षीय मासूम का शव

Sun, 14 Aug 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Missing innocent dead body found in pond
कैराना। दो दिन पहले लापता हुए सात वर्षीय बालक का शव शनिवार को तालाब में मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। वहीं, परिजनों ने कार्रवाई किए बिना बालक के शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब सात बजे नवाब तालाब में एक बालक का शव दिखाई दिया। जिस पर राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तथा बालक के शव को पानी से बाहर निकलवाया। उसकी शनाख्त मोहल्ला दरबार कलां निवासी नईम के सात वर्षीय बेटे ईस्माइल के रूप में हुई। मृतक के पिता नईम ने बताया कि उसके बेटे ईस्माइल की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह दो दिन पहले लापता हो गया था। उसे काफी तलाश किया परंतु सुराग नहीं लग सका था। इसके बाद मृतक के शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed