फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Missing girl found in Saharanpur

लापता बच्ची सहारनपुर से हुई बरामद

Tue, 24 Dec 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Missing girl found in Saharanpur
थानाभवन। छह माह पहले कस्बे से लापता हुई 11 वर्षीय बालिका सहारनपुर के बाल विकास समिति के पास से बरामद हो गई।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला कस्सावान निवासी अकबर ने 25 जून को थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी 11 साल की बेटी संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका था। रविवार को जानकारी मिली उक्त बालिका सहारनपुर में बाल विकास समिति की निगरानी में रह रही है। पुलिस ने बालिका के परिजनों को सूचना दी। सोमवार सुबह परिजन सहारनपुर रवाना हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि सहारनपुर से मिली सूचना के मुताबिक बालिका 25 जून को ही ट्रेन में बैठकर सहारनपुर चली गई थी। जहां लावारिस की तरह घूमते हुए बालिका वहां की जीआरपी पुलिस को मिल गई। उस समय बालिका अपने घर व परिजनों के नाम पते नहीं बता रही थी। जिसके बाद जीआरपी ने बालिका को वहां की बाल विकास समिति को सौंप दिया था। तब से बालिका सहारनपुर में बाल विकास समिति की निगरानी में ही रह रही थी। अब विकास समिति ने काउंसिलिंग कर बालिका के पिता का नाम पता किया। जिसके बाद बाल विकास समिति के पदाधिकारियों ने थानाभवन पुलिस को सूचना दी। बताया कि शाम तक पुलिस सरकारी औपचारिकताएं पूरी कर बालिका लेकर वापस कस्बे पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed