फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Missed call campaign to be successful: Harbir

मिस्ड कॉल अभियान को सफल बनाना है : हरबीर

Fri, 07 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Missed call campaign to be successful: Harbir
शामली। नागरिकता संशोधन कानून 2019 की बाबत भाजपा की ओर से घर- घर में संपर्क अभियान के दूसरे चरण में मिस काल की बैठक आयोजित की गई। भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरबीर मलिक ने कहा कि अभियान को घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आम नागरिक को इसके बारे में पूर्ण रूप से जानकारी देकर मिस्ड कॉल अभियान को सफल बनाना है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुंडेट रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में नागरिकता संशोधन कानून 2019-20 में चल रहे घर- घर संपर्क अभियान के दूसरे चरण में मिस्ड कॉल अभियान के विषय पर जानकारी दी गई। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरबीर मलिक ने कहा कि सीएए एक अलग कानून है। जिससे भारतीय मुसलमानों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। यह किसी भी एक धर्म के लिए नहीं है। भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने कहा कि इस अधिनियम के बारे में गलत फैलाई जा रही अफवाह से बचने का और कार्यकर्ताओं से सही जानकारी नागरिकों तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में यशपाल पंवार, दामोदर सैनी, सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष व सभी मोर्चा के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed