{"_id":"619a8ab0dc094179236763e0","slug":"mishti-won-silver-medal-in-dance-championship-held-in-nepal-shamli-news-mrt5657805131","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में हुई डांस चैंपियनशिप में शामली की बेटी ने जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में हुई डांस चैंपियनशिप में शामली की बेटी ने जीता रजत पदक
नेपाल के काठमांडू में डांस चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाली शामली की बेटी मिष्ठी गुप्ता
- फोटो : SHAMLI
Link Copied
कैराना। नेपाल में 9 नवंबर से 11 नवंबर तक राष्ट्रीय नाच घर ऑडिटोरियम में हुई फर्स्ट माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में शामली की 12 वर्षीय बेटी मिष्ठी गुप्ता ने रजत पदक जीत का जिले का नाम रोशन किया। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार के लोगों में खुशी का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। शामली के मोहल्ला काका नगर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक अमित गुप्ता की 12 वर्षीय बेटी मिष्ठी गुप्ता कक्षा सात की छात्रा है। पिछले 2 साल से राधा माधव संगीत कला केंद्र मुजफ्फरनगर में नृत्य सीख रही है। 9 नवंबर से 11 नवंबर तक नेपाल के काठमांडू में राष्ट्रीय नाच घर ऑडिटोरियम में फस्ट माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल डांस स्पोर्ट्स चौंपियनशिप 2021 का आयोजन किया गया। डांस चैंपियनशिप में मिष्ठी गुप्ता ने रजत पदक हासिल किया। मिष्ठी गुप्ता ने बताया कि उसका सपना एक अच्छा डॉक्टर बनने का है। डांस केवल उसका एक शौक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।