{"_id":"66c0fd560370abe76e08a8d4","slug":"miscreants-in-a-car-opened-fire-on-sand-mining-stock-two-labourers-injured-shamli-news-c-26-1-smrt1048-126482-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कार सवार बदमाशों ने रेत खनन स्टॉक पर की फायरिंग, दो मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कार सवार बदमाशों ने रेत खनन स्टॉक पर की फायरिंग, दो मजदूर घायल
विज्ञापन
झिंझाना/बिड़ौली। मेरठ-करनाल हाईवे किनारे रेत खनन के स्टॉक पर सो रहे मजदूरों पर कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल, तमंचों से फायरिंग कर दी। इसमें दो मजदूर तालिब और वली गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मेरठ मेडिकल रेफर किया गया।
गांव बिडौली सादात में ठेकेदार ने खनन कर रेत स्टॉक किया हुआ है। ठेकेदार की ओर से वहां काम करने वाले बिड़ौली सादात निवासी तालिब पुत्र साजिद व वली पुत्र नजरू अपने साथियों के साथ सोए हुए थे। शु्क्रवार रात करीब एक बजे कार में सवार होकर चार नकाबपोश बदमाश खनन स्टॉक पर पहुंचे और कार से उतरते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान तालिब व वली गोली लगने से घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने घटना की जानकारी ली। वहीं फोरंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। खनन स्टॉक मैनेजर विकास कुमार की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- --
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
रेत खनन स्टॉक पर हुई फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बदमाशों के चेहरे पर नकाब होने से पुलिस को उनकी पहचान करना चुनौती बना हुआ है। पुलिस हाईवे पर जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है, लेकिन शाम तक उनकी पहचान नहीं हो पाई।