फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Minister... pay attention to Shamli district

मंत्री जी... शामली जिले पर ध्यान दीजिए

Mon, 09 May 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Minister... pay attention to Shamli district
शामली : थानाभवन क्षेत्र के गांव हरड़ फतेहपुर आरोग्य मेले में बच्चे को खीर खिलाते नगर विकास राज्यम - फोटो : SHAMLI
शामली/थानाभवन। प्रदेश के नगर विकास शहरी समग्र विकास नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन राज्यमंत्री राकेश राठौर एक दिवसीय दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके समक्ष अपना दर्द बयां किया। कहा कि जिले में भाजपा के विधायक न होने से विद्युत निगम के अफसर कार्यकर्ताओं की सुन नहीं रहे हैं। वह मनमानी कर रहे है। एक मात्र भाजपा जिलाध्यक्ष ही रह गए हैं। इसीलिए मंत्री जी जिले पर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

रविवार को प्रदेश के राज्यमंत्री राकेश राठौर जिले के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान हरड़ फतेहपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण करने के बाद बनत लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेता अनुज राणा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिले में भाजपा का कोई विधायक नहीं चुना गया है। ऐसे में विद्युत निगम के अधिकारी कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता से लेकर लाइनमैन तक भाजपा कार्यकर्ताओं की नहीं सुन रहे हैं। अधिकारी लगातार कनेक्शन काट रहे हैं, अवैध वसूली करके जोड़ रहे हैं। जिलाध्यक्ष पर नेतृत्व की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

शामली जिले में ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। राज्यमंत्री राकेश राठौर ने कहा कि जनता में विश्वास कायम करना सरकार की जिम्मेदारी है। इससे पूर्व थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के हरड़ फतेहपुर गांव में उन्होंने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत तीन बच्चों को लैपटॉप का वितरण, तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। छह माह पूर्ण कर चुके तीन बच्चों को अन्न प्राशन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर दो लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। राज्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण के दौरान महिला वार्ड, टीकाकरण कक्ष, ओपीडी कक्ष, प्रयोगशाला कक्ष, औषधि कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं निरीक्षण किया। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने अवगत कराया कि एक अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक 198 डिलीवरी हुई है।
पीएचसी पर कोविड टीकाकरण भी किया जा रहा है। इस गांव में 95 प्रतिशत कोविड टीकाकरण भी चुका है। आरोग्य मेले में सभी प्रकार की जांचें, आयुष्मान कार्ड, डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड बनाना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी।
निरीक्षण के समय राज्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रिकॉर्ड रजिस्टर को भी चेक किया गया। साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र तोमर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, एएसपी ओपी सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुनेश, डॉ. जगमोहन मौजूद रहे।
शिक्षा की मजबूत नींव से बच्चों के भविष्य की मंजिल होगी आसान
शामली। बनत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करके प्रदेश के राज्यमंत्री राकेश राठौर ने व्यवस्थाओं को परखा। यदि शिक्षा की नींव मजबूत होगी तो बालक बालिकाओं के भविष्य की मंजिल आसान होगी। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए शिक्षकों को ध्यान देना होगा।
रविवार को बनत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कार्यक्रम में राज्यमंत्री राकेश राठौर ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर राज्यमंत्री राकेश राठौर, डीएम जसजीत कौर, एसएसपी सुकीर्ति माधव का बीएसए राहुल मिश्रा व अन्य ने बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम की संचालिका सौम्या आर्य ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। नारी तू महान गीत पर स्कूली छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया।

डीएम जसजीत कौर ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि जिले में कैराना, कांधला, ऊन, बनत विद्यालय में कक्षा छह से लेकर आठ तक के बच्चे है। बनत में बच्चों की अन्य सुविधाएं स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से कराते है। मौके एडीएम संतोष कुमार सिंह, एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, एएसपी ओपी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, बनत चेयरमैन राजीव कुमार सिंह, ब्लाक प्रमुख पति जयदेव मलिक, विवेक प्रेमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed