शामली। जिले के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने प्रधानमंत्री मोदी के जीवन और उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का गढ़ीपुख्ता रोड स्थित सेंट आरसी स्कूल में शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतवासियों की उपलब्धियों का डंका चारों ओर बज रहा है। दूसरे कार्यकाल में अनुच्छेद 370 को समाप्त कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उद्घाटन से पूर्व भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मीनू संगल ने पगड़ी भेंट करके मंत्री का स्वागत किया। मौके पर भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, सेवा सप्ताह कार्यक्रम प्रमुख डॉक्टर विकास पंवार, मंडल अध्यक्ष शामली राकेश गर्ग उपस्थित रहे। इसके अलावा रिम धुरा एसोसिएशन के अध्यक्ष परविंदर कुमार जैन, संरक्षक जेके जैन, आईआई के पूर्व अध्यक्ष वेदप्रकाश आर्य, आईआई के अध्यक्ष अशोक मित्तल, साईमा के अध्यक्ष अंकित गोयल ने जीएसटी से संबंधित समस्या को लेकर प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपा।
पत्रकारों के सवालों का डीएम ने दिया जवाब
शामली। जिले के प्रभारी मंत्री अजित सिंह पाल ने मीडिया के समक्ष जिले में भाजपा सरकार की 16 सूत्री योजनाओं में हुए कार्यों का पढ़कर गुणगान किया। प्रेसवार्ता में सवालों के जवाब प्रभारी मंत्री ने कम और डीएम अखिलेश सिंह ने अधिक दिए।