{"_id":"62ed5abb7269297ee52876d2","slug":"minister-assured-of-expansion-of-industrial-frontier-shamli-news-mrt600007782","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने औद्योगिक सीमा विस्तार, सुविधाओं का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने औद्योगिक सीमा विस्तार, सुविधाओं का दिया आश्वासन
विज्ञापन
कैराना रोड पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित कार्यक
- फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। प्रदेश के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शामली औद्योगिक क्षेत्र का सीमा विस्तार, दस करोड़ रुपये का विकास पैकेज दिलाने तथा औद्योगिक क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र स्थापित कराने का आश्वासन दिया। वह बृहस्पतिवार देर रात कैराना रोड स्थित एक होटल में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती तथा साइमा के कार्यक्रम में पहुंचे थे।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल ने मंत्री को अवगत कराया कि शामली औद्योगिक आस्थान की स्थापना वर्ष 1983 में हुई थी। औद्योगिक क्षेत्र में सौ से ज्यादा इकाइयां स्थापित हैं। शासन से औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए बजट मिलता है। पुरानी औद्योगिक इकाइयों वाले क्षेत्र में विकास कार्य सिमट जाते हैं। नए औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार होने पर वहां नाला, सड़क तथा पानी की सुविधा तक नहीं है। उन्होंने दस करोड़ रुपये का विशेष पैकेज दिलाने, जिला उद्योग केंद्र स्थापित कर स्वतंत्र दर्जा दिलाने, अग्निशमन केंद्र की स्थापना, सेल्स टैक्स के कई साल पहले दर्ज मुकदमों को वापस लिए जाने की मांग की। इस पर मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उद्यमियों को शामली व मुजफ्फरनगर जिले को एनसीआर क्षेत्र से बाहर निकलवाने, शामली औद्योगिक क्षेत्र की सीमा विस्तार कराकर, दस करोड़ रुपये का विकास पैकेज दिलाने तथा अग्निशमन केंद्र की स्थापना कराने का आश्वासन दिया।
बड़ी माला पहनाकर स्वागत
लघु उद्योग भारती, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल समेत पदाधिकारियों ने मंत्री नंदगोपाल नंदी, पूर्व मंत्री सुरेश राणा को पगड़ी, पटका पहनाकर व अभिनंदन पत्र भेंट करके स्वागत किया। अतिथियों को बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर लघु उद्योग भारती के सहारनपुर मंडल के अनुपम गुप्ता ने लघु उद्योग भारती को औद्योगिक विकास निर्यात की बैठकों में शामिल करने की मांग रखी। उद्यमी जेके जैन ने उद्योगों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की। भाजपा नेता हरवीर मलिक, आशीष जैन, आलोक जैन, मोहित जैन, उद्यमी अशोक बंसल ने विचार रखे। संचालन विनीत कुमार ने किया। यहां अमित जैन, दिनेश माहेश्वरी, अनिल भार्गव, संजीव कुमार, देवेंद्र बंसल, अनुराग जैन, राहुल गोयल, आशीष अग्रवाल, अपूर्वा जैन, पंकज गोयल, मुकेश वर्मा, मयंक गर्ग, संजय गोयल के अतिरिक्त कैराना, थानाभवन, ऊन, चौसाना के व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
उद्योगों का अलग से पोर्टल हो
प्रसिद्ध उद्यमी आशीष जैन ने मंत्री को अवगत कराया कि उद्योगों के लिए अलग से पोर्टल होना चाहिए। जिसमें देशभर के उद्योगों का ब्योरा हो। इससे उद्यमियों को एक्सपोर्ट-इंपोर्ट में सुविधा मिलेगी।
प्रोजेक्टर पर दिखाए शामली के उद्योग
आईआईए की ओर से प्रोजेक्टर पर शामली जिले के रिम-धुरा, गैस चूल्हा, बर्तन, माचिस पेपर आदि उत्पाद दिखाकर जानकारी दी। मंत्री को अवगत कराया कि शामली से गैस के 25 हजार चूल्हे नेपाल, भूटान, बंगाल तक निर्यात किए जाते हैं। शामली के रिम-धुरा और माचिस विदेशों तक आपूर्ति करा रहे हैं। शामली का बर्तन उद्योग हरियाणा के जगाधरी और यमुनानगर को पीछे छोड़कर आगे निकल गया है।