फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mining mafia not afraid of anyone

खनन माफिया को नहीं किसी का डर

Tue, 07 Mar 2017 12:00 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Tue, 07 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mining mafia not afraid of anyone
illegal mining
शामली/झिंझाना/चौसाना। जिले में सीबीआई टीम अपना डेरा जमाए बैठी हुई है और खनन माफियाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है। वहीं, दूसरी ओर शामली में अभी भी रेत खनन का काम नहीं रुक रहा है। हाईवे पर ही रेत से लदे डंफर दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन


झिंझाना और कैराना में यमुना नदी में खनन होता है। खनन के मामले में हाईकोर्ट के आदेेश पर सीबीआई की टीम जिले में आकर खनन की जांच कर रही है। टीम ने खनन के संबंध में सबूत जुटाने के साथ ही लोगों से बात की। जिसके बाद दो तीन दिन तक खनन बंद रहा। लग रहा था कि खनन माफिया डर गया है, लेकिन रविवार रात झिंझाना में मेरठ-करनाल हाईवे पर रेत से भरे 50 से 60 ट्रक व डंफर दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन


अब सवाल यह है कि आखिर यदि जिले में जब खनन नहीं हो रह है तो यह रेत से भरे ट्रक आ कहां से रहे हैं। साथ ही सवाल यह भी है कि आखिर रात्रि में ही यह ट्रक क्यों दिखाई देते हैं। उधर चौसाना में भड़ी यमुना बांध से अवैध रेत खनन धड़ल्ले से जारी है। रविवार देर रात खनन करने का मामला उस समय उजागर हुआ जब रेत खनन करने पहुंची दर्जनों बुग्गियों को देखकर खेतों पर काम कर रहे किसानों ने विरोध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद बांध पर हंगामा हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और खनन के आरोपी निवासी भड़ी  जिला सहारनपुर को पकड़ लिया। जबकि दूसरी बुग्गी का चालक फरार हो गया। 

ट्रक रोका, हाथ मिलाया और कर दिया रवाना
थाना झिंझाना की कार सवार कुछ पुलिसकर्मी रात्रि में रोकती है। पुलिसकर्मी कंडेक्टर साइड में कुछ बात करते है और कुछ देर बातचीत होने के बाद           ट्रक आगे बढ़ जाता है। रात के अंधेरे में सुनसान सड़क पर रेत से भरे    ट्रक के चालक और हेल्पर से यह मुलाकात क्या संदेश देती है, यह समझना कोई मुश्किल नहीं है। 


सफेद रंग की कार कराती है चौकी, थाने पार 
रेत के वाहनों के आगे सफेद रंग की कार चलती है। जो रास्ता साफ होने की जानकारी रेत से भरे वाहन-चालकों को देती रहती है। ऐसा नहीं है कि पुलिस को जानकारी नहीं हो। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed