फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mining contractor expressed danger of life and property

खनन ठेकेदार ने जताया जान-माल का खतरा

Sun, 18 Oct 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mining contractor expressed danger of life and property
खनन ठेकेदार ने जताया जान-माल का खतरा
विज्ञापन

शामली। कैराना क्षेत्र के गांव नगला राई में खनन पट्टेधारक ने अपनी तथा पट्टे पर काम काम करने वाले कर्मचारियों की जान-माल को खतरा जताया है। डीएम से शिकायत कर कहा है कि भाजपा नेता ने उसकी खदान पर कब्जा कर रखा है। उसे कब्जा मुक्त कराया जाए और खनन कार्य शुरू कराया जाए।

शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह का कहना है कि मेसर्स देवा इंफ्रा के नाम नगला राई में खनन पट्टा आवंटित है। उसने कैराना पुलिस पर भी भाजपा नेता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। इसी के चलते खनन प्वाइंट से उठाकर उसके एक कर्मचारी के साथ मारपीट की गई। अन्य कर्मचारियों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया और प्रदूषण मुक्त मशीन वहां से उठवा ली गई। इस संबंध में खान निरीक्षक डा. रंजना का कहना है कि खनन ठेकेदार ने रायल्टी जमा नहीं की। इसलिए खनन कार्य शुरू नहीं कराया गया है। इस संबंध में एक नोटिस भी जारी कर दिया गया है। इस संबंध में प्रभारी डीएम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पट्टा धारक के रायल्टी जमा करते ही खनन शुरू करा दिया जाएगा। यदि कोई उन्हें धमकी दे रहा है तो शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed